Follow Us:

हिमाचल के गबरू ने हासिल की उपलब्धि, ISRO में देगा सेवाएं

समाचार फर्स्ट |

मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के गांव डवारड़ू का होनहार प्रशुम्न देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एंजेसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में सेवाएं देने के लिए चयनित हुआ है।

प्रशुम्न का चयन एम.टेक की पढ़ाई करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के दौरान हुआ है। प्रशुमन के पिता भारतीय जीवन बीमा निगम मंडी में विकास अधिकारी हैं जबकि माता ऋतु सुमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।

प्रशुम्न के माता पिता ने बताया कि वह बचपन से ही इस क्षेत्र में जाने का लक्ष्य लिए हुए था और उसके इस रूझान को देखते हुए उसके नाना प्यार से उसे डॉ. अब्दुल कलाम के नाम से पुकारते थे। प्रशुम्न की प्रांरभिक शिक्षा जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के आईटीबीपी पब्लिक स्कूल में हुई थी। उसके बाद उसने सरस्वती विद्या मंदिर मंडी व डीएवी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मंडी से शिक्षा ग्रहण की। पढ़ने में अव्वल होने के चलते उसका चयन आईआईटी के लिए हो गया और उसके आईआईटी कानपुर से बी टेक और फिर एम टेक करते हुए उसकी इसरो के लिए कैंपस प्लसेमेंट हो गया।

प्रशुमन अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। जिनकी शिक्षा और मार्गदर्शन के कारण आज वह इस मुकाम तक पहुंचा है। उसके इसरो के लिए चयनित हो जाने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।