Follow Us:

मंडी: दिव्यांगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

|

मंडी, 11 मई: हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी ने दिव्यांगों व महिलाओं के लिए तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह प्रशिक्षण मंडी के ऐतिहासिक गुरू गोबिंद सिंह गुरूद्वारा पड्डल परिसर में दिया जा रहा है। इस बारे में हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था एवं राज्य समन्वयन समिति सदस्य हेम लता पठानिया ने बताया कि संस्था के प्रयासों से यह तीन दिन का शिविर लगाया गया है।

जिसमें 31 दिव्यांग व महिलाएं भाग ले रही हैं। इस शिविर में देसी घी, कपूर, हल्दी तिल का तेल, सरसों तेल के दीए व मोमबती आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि अपने अपने घरों में ये दिव्यांग व महिलाएं इस काम को कर सकें व स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका कमाएं और आर्थिकी सुदृड़ कर सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण इस कार्य में निपुण संतोष सचदेवा द्वारा दिया जा रहा है। यह सब संस्था की  पहल पर हुआ है और आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि दिव्यांग व महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें व किसी दूसरे पर उनकी निर्भरता कम हो सके।