हिमाचल

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल की आयु से अधिक ऐसे लोगों को सम्मानित किया जो आज एक सामाजिक धरोहर व निधि के तौर पर अपने जीवन की शताब्दी को पूरा करने जा रहे हैं या कर चुके हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर के करकमलों से इंटैक ने 102 साल के देवी चंद, 101 वर्ष ओम चंद कपूर, 99 साल की घुंघली देवी, फागणी देवी 96 वर्ष, के के नूतन 96 साल, रोशन लाल 95, धर्मपाल कपूर, शन्नो शर्मा, कमलेश्वर कपूर, सुंदर लाल मजबूर, एवं भूपेंद्र मल्होत्रा को सम्मानित यिका गया।

इंटेक मंडी के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य इस क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति में इनके महत्वपूर्ण स्थान को सम्मान देना था। रोहित राठौर ने कहा कि उन्होंने अब तक 6 जिलों में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर काम किया है मगर इस तरह का आयोजन पहली बार मंडी में ही देखा गया जो अति सराहनीय है। संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि

यह सभी लोग हमारे इतिहास और विरासत का हिस्सा हैं।  इनका सम्मान और इनकी पहचान बनाये रखना हमारा कर्तव्य है।  उन्होंने कहा कि  कई बार पुराने वर्षों के रीति रिवाजों , पुराने त्योहारों , इतिहास के बारे में इंटैक ने इन से जानकारी प्राप्त की  है। इस प्रकार के लोग हमारे मार्ग दर्शक भी रहें हैं।

नरेश मल्होत्रा ने कहा कि इंटैक के सदस्यों को  कुछ समय से इन लोगों को सम्मानित करने का उत्साह था। इस उम्र के कई लोग स्वास्थ्य एवं  अन्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके।
कार्यक्रम का संचालन नीरजा शर्मा एवं हेमलता पूरी ने कुशलता पूर्वक किया तथा शायरी व् गाना गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।  इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की लिए मीना , प्रेमलता एवं अहिल्या ने गीत गाकर मनोरंजन किया तथा वरिष्ठ साहित्यकार रेखा वशिष्ठ ने नानी की ऊपर कविता सुनाकर सबको भावुक कर दिया।

Kritika

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

51 mins ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

53 mins ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

55 mins ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

58 mins ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

1 hour ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

17 hours ago