Follow Us:

मंडी: मंडी जिले के तत्तापानी में मकर संक्रांति की धूम

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंडी जिले के तत्तापानी में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु पहुंच कर श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं और आस्था की डुबकी के बाद श्रद्धालु दान-पुन कर रहे है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी यहां आस्था की डुबकी लगाएंगे। मौसम खराब होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हो रहा है।

तत्तापानी अपने आप में एक आस्था का केंद्र है। यहां लोहड़ी और मंकर संक्रांति का त्योहार खासी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल यहां एक माह तक लोहड़ी मेले का आयोजन किया जाता है।