Categories: हिमाचल

मंडी नगर निगम को जल्द मिलेगा स्मार्ट सिटी का दर्जा, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने किया दावा

<p>नगर परिषद् मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में नगर परिषद् मंडी को नगर निगम का दर्जा प्राप्त हुआ है तथा जल्द ही समार्ट सिटी का दर्जा भी प्राप्त कर लिया जाएगा। नगर परिषद् अध्यक्षा ने यह बात यहां की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मंडी नगर के चहुमुखी विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है जिसमें नगर निगम क्षेत्र की सभी 15 वार्डों के समुचित विकास हेतू योजनाएं होगी, जिसके अंतर्गत रोप वे का निर्माण करना, चेनेलाईजेशन, ऐम्बुलैंस रोड़, शौचालयों का जिणौद्धार, पार्क एवं पार्किंग स्थल विकसित करना गलियों, नालियों व सडकों की मुरम्म्त करवाने के कार्य किए जांएगें।</p>

<p>नगर परिषद् अध्यक्षा ने कहा कि मंडी को नगर निगम बनाने में यहां की सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रही तथा जब भी किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत सामाजिक संस्थाओं की नगर परिषद् को रही, हमें सबका बढचढ कर सहयोग मिला। करोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान व उसके बाद अभी तक जो सहयोग व कार्य सामाजिक संस्थाओं ने किए, हम इसके लिए कृतज्ञ है।&nbsp;</p>

<p>बैठक में नागरिक सभा के अध्यक्ष ओपी कपूर ने कहा कि मास्टर प्लान के बिना शहर की प्रगति नही हो सकती है नागरिक सभा शहर की समस्याओं को हर स्तर पर उठाती रही है। समस्याओं का समाधान होना चाहिए। रोटरी कल्ब के अध्यक्ष कुशहाल ठाकुर ने कहा कि रोटरीकल्ब मंडी शहर में 25 इलैक्ट्रिक रिक्शे लॉच करने जा रहा है ताकि प्रदूषण रहित वातावरण मिले। पर्यटकों को आर्किषत करने के लिए मंदिरों की कुनैक्टीविटी की जाए। शहर में सुनियोजित विकास कार्य किए जाए। पानी पाईप अन्य केवलों हेतू चैनल बने ताकि बार-बार खुदाई का कार्य न हों।</p>

<p>इंटैक प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने कहा कि प्राचीन मंदिरों को रंग रोगन से बचाया जाए, मंदिरों के सामने से गुजरने वाली सिवरेज लाईनों को बदला जाए। प्राचीन हैरिटेज ईमारतों दरबार हॉल व एमर्सन हाउस का उसी स्वरूप में जिणोद्धार किया जाना चाहिए। वीरमंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर वैध ने कहा कि शहर की गलियों में जो नालियां बनी है उसमें पेयजल पाईपें डाली गई है जिस वजह से नालियों का पानी सड़को पर आ रही है। हनुमानघाट स्थित शमशानघाट के कारण आसपास के घरों में घुआं व राख आ रही है वहां पर चिमनी का निर्माण किया जाना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago