हिमाचल

मंडी: PM मोदी की रैली के लिए बनी पार्किंग बन गई अवैध डंपिंग का एरिया

बीरबल शर्मा, मंडी।

बीते वर्ष 27 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के लिए प्रशासन ने खलियार के पास ब्यास नदी के किनारे जिस स्थान को अस्थाई पार्किंग के लिए विकसित किया था, वो स्थान अब अवैध डंपिंग का एरिया बनकर रह गया है। यहां पर अब दिन रात मलबे से भरी गाड़िया लाकर बिना किसी रोक-टोक के नदी किनारे फैंका जा रहा है। आलम यह है कि शहर के नजदीक होने के बावजूद अवैध डंपिंग करने वालों को किसी का डर नहीं है। हालांकि, शुरू-शुरू में केवल रात के अंधेरे में यहां अवैध डंपिंग की जा रही थी, मगर अब तो दिन के उजाले में नदी के किनारे मलबा फैंक कर एनजीटी के आदेशों की अवहेलना हो रही है।

ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल के पास से ब्यास नदी के लिए सडक़ बनाई गई है। हालांकि, यह सडक़ यहां पर बड़ी रैलियों के दौरान गाडिय़ां खड़ी करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है। नदी के पास दिन-रात आने वाली इन गाडिय़ों के शोरगुल से स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार होता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन ने नदी किनारे हो रही अवैध डंपिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाकर कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

इधर, एसडीएम सदर रितिका जिंदल का कहना है कि मीडिया के माध्यम से ही यह मामला उनके ध्यान में आया है। मौके पर जाकर सारी स्थिति का जायजा लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

17 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago