हिमाचल

मंडी: फरवरी महीने में रिकॉर्ड बर्फबारी, खुशहाली के साथ बढ़ी दुश्वारियां

आमतौर पर फरवरी महीने में इतनी ज्यादा न तो बर्फ गिरती है और न ही इतनी कड़ाके की ठंड होती है। मगर इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए। पिछले दो दिनों से बिना थमे लगातार दिन रात बारिश के चलते कई सालों बाद मंडी जिले में काफी नीचे तक बर्फ आ गई है। जिले के रिवालसर क्षेत्र तक बर्फ का आ जाना और चौहारघाटी में कई कई फीट बर्फ का जम जाना, घोघराधार पर जमकर बर्फबारी होना अपने आप में नया रिकार्ड बना है।

समुद्रतल से तीन हजार फीट की उंचाई पर भी बर्फ की तह जम गई है। फाहे तो और भी नीचे तक आ गिरे हैं। नदी नालों में जल स्तर बढ़ गया है। खेत पानी से लबालब हो गए हैं, सेब के बागीचों में बर्फ की मोटी तह जम गई है। दर्जनों सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई हैं। पूरा जिला कड़ाके की ठंड में लिपट गया है। एक तरफ जहां यह एक तरह से सोना बरसा है, खुशहाली का प्रतीक है, प्राकृतिक जल स़्त्रोतों के गर्मियों में भी भरपूर रहने की उम्मीद बनी है तो दूसरी तरफ इस बर्फबारी-बारिश ने लोगों का जीवन दुभर कर दिया है।

बिजली का संकट कई जगह पर पैदा हो गया है। आने जाने के साधन खत्म हो गए हैं, पेयजल की पाईपें जम जाने से पानी का संकट खड़ा हो गया है, पशुओं के लिए चारे की समस्या आन खड़ी हुई है। बारिश व बर्फबारी ने पूरे जिले के जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago