Follow Us:

मंडी: आपदा प्रभावितों की बढ़ चढ़ कर मदद करेगी सर्राफ स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन

desk |

सर्राफ स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन मंडी का वार्षिक अधिवेशन पैट्रन सरदार सर्व सुखपाल सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें पैटर्न महेश पुरी, सरदार भगवंत सिंह मंडी व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पुरी उपस्थित रहे।
प्रधान आशुतोष पाल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के राहत कार्य में बढ़-चढ़ कर  योगदान करें जिससे प्रेरित हो कर कुछ सदस्यों ने उसी समय अपना-अपना योगदान घोषित कर दिया। महासचिव गौरव चोपड़ा ने कहा कि संगठन को सुदृढ़ करने के लिए संगठन को पंजीकृत किया जाएगा।
आशुतोष पाल ने वार्षिक अवकाश 25 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक घोषित किया।
एसोसिएशन के प्रैस  सचिव सरदार राजा सिंह मल्होत्रा को मंडी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष चुने जाने पर गौरव चोपड़ा ने संगठन की ओर से उनका सम्मान किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
बैठक में उप प्रधान विपिन सोनी, गोपाल वैद्य, कोषाध्यक्ष विकास सेखडी, सह सचिव संजय सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत मल्होत्रा उपस्थित रहे। कोटली के कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।