Categories: हिमाचल

मंडी: मार्च का वेतन न मिलने से खफा परिवहन कर्मी हिमाचल दिवस पर लगाएंगे काले बिल्ले

<p>हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल दिवस को मंडी जिला के पधर में धूमधाम से मना रही है। लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को अभी भी मार्च महीने का वेतन जो कि पहली अप्रैल की देय था नहीं मिला है जिसके कारण निगम कर्मचरियों मे भारी रोष है। सरकार एक तरफ तो निगम कर्मचारियो को कोरोना वारियर कहती है जबकि दूसरी तरफ उनको वेतन भी नही मिल पा रहा है। निगम कर्मचरियों को पिछले दो साल से अधिक समय भत्ता एवम रात्रि भत्ता भी नही प्रदान किया गया है।&nbsp;</p>

<p>परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक के प्रदेश अध्य्क्ष उमेश कुमार ने बताया कि संगठन द्वारा निगम प्रबंधन को फरवरी महीने से मांग पत्र प्रदान किया गया था &nbsp;और वार्ता के लिए समय प्रदान किया जाने का भी आग्रह किया था परन्तु उस पर भी कोई सुनवाई नही की जा रही है। परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक ने निर्णय लिया है वेतन न मिलने के विरोध में परिवहन कर्मचारी 15 अप्रेल हिमाचल दिवस को काले बिल्ले लगाएंगे और उसके बाद प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी रणनीति बनाएंगे।&nbsp;</p>

<p>महासंघ इंटक ने परिवहन निगम के सभी कर्मचरियों से वेतन न मिलने के लिए इस विरोध प्रदर्शन के लिए सहयोग प्रदान करने और अधिक से अधिक संख्या में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट करने का अनुरोध किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago