<p>राजधानी दिल्ली में 6 सितंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी का डंका बजेगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में जिला को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के लिए एक साल में दूसरी दफा राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मंडी के उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। मंडी जिला को यह पुरस्कार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता से संबंधित अभियान एवं गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा है।</p>
<p>गौरतलब है कि पहले यह कार्यक्रम अगस्त महीने में निर्धारित था लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 अक्तूबर, 2018 को मंडी जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। यह अपने आप में शानदार उपलब्धि है कि सालभर के भीतर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए जिला को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा है।</p>
<p>इससे पहले मंडी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में प्रभावी सामुदायिक सहभागिता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसी साल 24 जनवरी को उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था। उपायुक्त ने जिलावासियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कहा कि जिले में लैंगिक असंतुलन को दूर करने और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन जन सहयोग से निरंतर प्रभावी प्रयासों में लगा है। आगे इन प्रयासों को और गति दी जाएगी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4591).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…