धर्मशाला: मनेई निवासी आर्या डोगरा सपुत्री डॉक्टर राजीव डोगरा ने जेईई मेन परीक्षा में 99.42 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब आर्या को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिला है।
जोकि क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है आपको बता दें कि आर्या डोगरा के पिता हिमाचल सरकार में एडीएल आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क के पद पर कार्यरत हैं माता पूजा डोगरा आहार विशेषज्ञ और गृहिणी हैं दादा सतदेव डोगरा जो मुख्य शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए है। वहीं आर्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।
वहीं इस मौके पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बिटिया आर्या डोगरा,माता पिता,समस्त परिवार एवं समस्त चंगर क्षेत्र बासियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्या डोगरा की मेहनत और लग्न ओर माता पिता की मेहनत से जेइई मेन परीक्षा में 99.4 अंक हासिल करने पर ओर भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिलने पर पंचायत मनेई ही नही बल्कि चंगर क्षेत्र के वासियो के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण है।इस खुशी के अवसर पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आर्य डोगरा एवं समस्त परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बेटी की इस उपलब्धि चंगर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…