Categories: हिमाचल

देश के लिए आजादी की लड़ाई में मनीराम चौधरी ने निभाई है अहम भूमिका, कई बार रहे जेल

हिमाचल प्रदेश वीर योद्धाओं की धरती रही है। इस पहाड़ी प्रदेश के कई वीर सपूतों ने भारत वर्ष को आजाद करने के लिए लड़ाईयां लड़ी और कई वीरों ने इसके लिए बलिदान भी दिए हैं। इतिहास गवाह है कि छोटे से पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल के जिला कुल्लू  के लोगों ने भी स्वतन्त्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई है। पर्वतों की यह धरा वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म स्थली रही है। यहां के लोगों ने शुरू से ही आजादी की लड़ाई में बराबर की हिस्सेदारी निभाई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की भान्ति जिला कुल्लू के दूरस्थ क्षेत्र बंजार की तीर्थन घाटी भी इससे अछूती नहीं रही है। यहां के बाशिन्दों को इस बात का गर्व है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में इस घाटी के लोगों की भी बराबर की हिस्सेदारी रही है।

जिला कुल्लू उपमण्डल बंजार की तीर्थन घाटी के गांव देहुरी डाकघर कलवारी कोठी पलाहच में छह अप्रैल, 1924 को बरु राम के घर जन्मे स्वतन्त्रता सेनानी स्व.मनीराम चौधरी को स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए उनके योगदान के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने अपने यौवन काल में ही अपने सहयोगियों के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था और तब तक नहीं रुके जब तक देश आजाद नहीं हुआ था। इन्होंने एंग्लो मिडल तक की शिक्षा हासिल की थी। 15 फरवरी, 1942 को वह आजाद हिन्द फौज में भर्ती हो गए थे। इन्होंने बतौर प्लाटून कमांडर पद तक अपनी सेवाओं और कर्तव्यों का वखुवी निर्वहन किया है।

देश में आजादी की लड़ाई के दौरान इन्होंने कई बार अपने सहयोगियों से मिलकर अंग्रेजी हुकूमत से टक्कर ली जिस कारण कई बार उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। इसी दौरान उन्हें नौ माह तक रंगून तथा वर्मा की जेलों में भी कैदी बना कर रखा गया। यहां से छुटकारा मिलने के बाद वे तीन माह तक जिगरकच्छ व कलकत्ता की जेलों में भी बन्दी रहे। उन्हें 17 जनवरी, 1946 को जेल से रिहा किया गया था। आजादी के बाद उन्होंने अपने घर परिवार के साथ ही अपना खुशहाल पारिवारिक जीवन जिया और वर्ष 2004 में वे स्वर्ग सिधार गए।

भारतवर्ष और हिमाचल के ऐसे असंख्य वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान की वजह से ही देशवासी 15 अगस्त को आजादी के जशन के रूप में मनाते हैं। इन्होंने मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से आजाद करवाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।तीर्थन घाटी के लोगों को भी इस बात का गर्व है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में यहां के लोगों की भी बराबर की हिस्सेदारी रही है ।

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

13 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

14 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

14 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

14 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

14 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

14 hours ago