Follow Us:

मनीष तोमर ने सुखराम चौधरी पर लगाए छल कपट के आरोप

नवनीत बत्ता |

भाजपा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्ष पद पर सुखराम चौधरी द्वारा अपने चहेते अरविंद गुप्ता को काबिज करने के बाद भाजपा की फूट खुलकर सामने आ गई है गौरतलब है कि सुखराम चौधरी ने यह सब अपने एमएलए की दावेदारी सलामत रखने के लिए किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष तोमर जोकि भाजपा मंडल अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और आंतभोज के उभरते हुए तथा क्षेत्र के हजारों लोगों की दिल की धड़कन है। प्रदेश में एक अलग पहचान बनाये हुए मनीष तोमर ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष के लिए कुल 14 नाम सामने आए थे। जिनमें से 5 लोगों के नाम कल हाईकमान को भेजे जाने थे लेकिन सुखराम चौधरी ने छल कपट कर कर अरविंद गुप्ता को इस पद पर काबिज कर दिया।

मनीष तोमर का आरोप है कि अपनी एमएलए की कुर्सी खिसक ना जाए इसके लिए सुखराम चौधरी यह सब छल कपट कर रहे हैं। मनीष तोमर का आरोप है कि सुखराम चौधरी ने भाजपा का सत्यानाश कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं और अन्य भाजपा नेताओं की अनदेखी कर वह भाजपा को बर्बाद करने में तुले हुए हैं।  इस सब से यही सामने आया है कि क्षेत्र में आने वाले समय में भाजपा की आंतरिक राय खुलकर सामने आ सकती है और इसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है।