Follow Us:

SP कांगड़ा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने लगवाई कोरोना वेक्सीन: CMO 

मृत्युंजय पुरी |

कोविड की जंग जीतने के लिए कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन समेत कई पुलिस कर्मचारियों ने कोरोना वेक्सीन लगवाई।

बता दें कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन पर आकर लोगों को कोरोना से बचाने का कार्य किया था। इस बचाव कार्य में स्वयं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कोरोना ग्रस्त हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिम्मत नहीं हारी,  ओर डटकर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करते रहे। 

सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे चरण में कोरोना के लिए फ्रंट लाइन पर लड़ने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया है। जिला भर में यह अभियान जारी है।