Follow Us:

स्पीति में बर्फबारी के बाद फंसे कई पर्यटक, प्रशासन ने की ये अपील

पी.चंद |

स्पीति में बर्फ़बारी और लैंड स्लाइड होने से दर्जनों पर्यटक जगह जगह फंसे हुए हैं। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रभाभित हुए सुमदो काजा मार्ग का निरीक्षण किया। काजा से सूमदो मार्ग कई जगह कल से को बंद है। जिस कारण कई जगह से आवाजाही बाधित हो गई थी। सुबह ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कई पर्यटक ताबो से काजा की तरफ आ रहे थे।

एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यटकों से अपील की है कि जब तक आवाजाही बहाल नहीं हो जाती जो पर्यटक जहां है वहीं रुके। ताबो होम स्टे के संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसडीएम सुमदो में फंसे लोगों से मिले और यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी दी। सुमदो में फंसे पर्यटकों को किंन्नौर भेजा जा रहा है। ये रास्ता बहाल कर दिया गया है। करीब 40 गाड़ियां यहां पर रुकी हुई थीं।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीआरओ की मशीनरी रोड खोलने में लगी है। लोगों से अपील है कि ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही सफर करें।