Follow Us:

शिमला के रिज मैदान पर लगी शहीद लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की मूर्ति तोड़ी

पी. चंद, शिमला |

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में बनी लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की मूर्ति को तोड़ दिया। मूर्ति को तोड़ने वाले आरोपी व्यक्ति का नाम लोकेश पुत्र राम सिंह  निवासी भोजपुर सुंदर नगर जिला मंडी बताया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने मूर्ति को तोड़ा है वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। इसे थाना सदर पुलिस ने पकड़ लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है ।

शहीद के नाम पर रखा है पार्क का नाम

लेफ्टिनेंट दौलत सिंह 8 मई 1961 से 22 नवंबर 1963 तक वेस्ट्रन कमांड आर्मी के प्रमुख थे। नवंबर 1963 में जम्मू कश्मीर के पूंछ क्षेत्र में हेलीकाप्टर हादसे में वह शहीद हुए थे। अप्रैल 1964 में राज्य सरकार ने लेफ्टिनेंट दौलत सिंह की शिमला में दी गई सेवाओं की याद में पार्क बनाया था। फील्ड मार्शल मानेकशाह ने पार्क का उद्घाटन किया था।