Follow Us:

महापौर घर द्वार जाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं

desk |

कनलोग से शुरू किया महापौर आपके द्वार कार्यक्रम

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम शुरू किया है। इसी की तर्ज पर अब शिमला नगर निगम के महापौर द्वारा महापौर आपके द्वारा कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान कनलोग वार्ड से इस कार्यक्रम का की शुरुआत की जहां पर महापौर ने वार्ड में जाकर लोगों की इस समस्याएं सुनी साथ ही विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया और मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया ।इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी साथ मौजूद रहे।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बीते दिन नगर निगम की मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया था कि वह सभी वार्डो का दौरा करेंगे और आज से कनलोग वार्ड से इसकी शुरुआत की गई है और यहां पर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही विकास कार्यों का जायजा भी लिया गया है साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कमेटी की टीम भी साथ है और वार्डों में जहां पर भी खतरनाक पेड़ होंगे उनको उनका निरीक्षण कर उन्हें हटाने के भी निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे शिमला शहर के सभी वार्डो का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।