Follow Us:

गंदगी वाली जगहों को छोड़ साफ एरिया की हो रही सफाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में फैली गंदगी पर रोक लगाने के लिए निगम डिपार्टमेंट ने अहम कदम उठाया है। शुक्रवार को निगर कर्मचारियों और धर्मशाला वासियों ने निगम कार्यालय से लेकर कचहरी अड्डा तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में लोगों को शहर को साफ रखने का भी संदेश दिया।

इस दौरान मेयर रजनी ने कहा कि यह अभियान अब आगे भी जारी रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस कार्यक्रम को जारी रखा जायेगा। निगम का लक्ष्य धर्मशाला को स्वच्छ बनाना है ताकि अन्य शहर भी धर्मशाला से सीख ले सकें। वहीं, निगम के कमिश्नर ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक से प्लांट बनाया जा रहा है। जल्द ही अन्य योजनाएं भी स्मार्ट सिटी में लागू की जा रही है।

गौरतलब है कि धर्मशाला नगर निगम होने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी भी है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी गंदगी की समस्या को लेकर काफी चर्चाओं में भी रही है। लेकिन, इसी बीच निगम का ऐसा कदम केवल नंबर बनाने का है, क्योंकि असल में गंदगी इस एरिया में नहीं बल्कि मेक्लोडगंज, नड्डी जैसे स्थानों में अधिक है। इन स्थानों में हर रोज गंदगी की समस्या वैसी ही होती है और इस पर कोई कदम नहीं उठाया जाता। हर बार कचहरी के ही सफाई अभियान चलाए जाते हैं।