Follow Us:

नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा

पी. चंद |

नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने चुनावों को लेकर शिमला में बैठक की जो सह प्रभारी संजय टंडन की देखरेख में हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है। भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है। इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।