Follow Us:

नगर निगम पालमपुर क्षेत्र के लोगों को दी जाएगी निगम संबंधित जानकारी, निगम चलाएगा अभियान

मृत्युंजय पुरी |

नव निर्मित नगर निगम पालमपुर के 15 वार्डों के लोगों को निगम क्षेत्र के लाभ की जानकारी उपलब्ध करवाने के जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा। निगम  आयुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि निगम क्षेत्र में लोगों को संशयों और भ्रांतियों को दूर करने व निगम क्षेत्र के लाभों तथा यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं को लेकर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नाट्य इकाई गीत-संगीत के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवायेगी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सभी निर्धारित नियमों की अनुपालना के साथ यह जनजागरण कार्यक्रम चलाया जायेगा और लोगों को कोरोना संक्रमण के दुष्परिणामों और इससे बचाव के प्रति भी जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी। 15 जनवरी को साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक वार्ड नंबर 6 घुग्घर खिलडू, साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक वार्ड नंबर 7 विन्द्रावन और अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक वार्ड नंबर 8 खलेट में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

आयुक्त ने कहा कि 16 जनवरी को साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक वार्ड नंबर 9 चौकी, साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक वार्ड नंबर 10 मरांडा और अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक वार्ड नंबर 11 राजपुर में लोगों को जागरूक किया जायेगा। 17 जनवरी को साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक वार्ड नंबर 12 घुग्घर टांडा, साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक वार्ड नंबर13 टांडा और अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक वार्ड नंबर 14 बेनूरी में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

इसके साथ ही 18 जनवरी को साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक वार्ड नंबर 15 होल्टा, साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक वार्ड नंबर 1 लोहना,  और अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक वार्ड नंबर 2 पालमपुर उपरला में लोगों को जागरूक किया जायेगा। 19 जनवरी को साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक वार्ड नंबर 3 पालमपुर खास, साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक वार्ड नंबर 4 आईमा और अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक वार्ड नंबर 6 सुघर में लोगों को जागरूक किया जायेगा।