Follow Us:

“5 महीने में ही अपनी गारंटीयों से पीछे हटी सुक्खू सरकार, MC चुनावों में नहीं दी कोई गारंटी”

|

शिमला: पहाड़ों की रानी शिमला के नगर निगम का चुनाव कांग्रेस एवम भाजपा दोनों के लिए नाक व साख का सवाल बन गया है। यही यही वजह है कि बड़े नेता भी अब नगर निगम शिमला के छोटे से चुनाव में कूद पड़े हैं। सत्ता पक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। जबकि विपक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विपक्ष के नेता व विधायक धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज नगर निगम शिमला के चुनाव प्रचार के लिए वार्डो में पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो के साथ नुक्कड़ सभाएं की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को सीरियस लेती है और वह छोटे से कार्यकर्ता से ही केंद्र की राजनीति तक पहुंचे हैं इसलिए उनके लिए हर चुनाव जरूरी होता है। जिस तरह के काम भाजपा सरकार ने शिमला सहित प्रदेश में किए हैं नगर निगम शिमला में भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस झूठी गारण्टीयाँ देकर जनता को अब नहीं ठग पाएगी। 5 माह में ही कांग्रेस की गारण्टीयों की हवा निकल गई है। महिलाओं को 1500 रुपए महीने का इंतजार है

कर्नाटका में पीएम मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे द्वारा दिए गए बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता इस तरह से पीएम मोदी को गालियां देते रहते हैं। खड़गे सोनिया गांधी से भी ज्यादा अपमानित शब्द प्रधानमन्त्री के लिए इस्तेमाल कर रहें है। जिसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। खड़गे सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मोहरे हैं जो इस तरह की बातें नही करेंगे तो उनको कौन पूछेगा।

दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठे खिलाड़ियों के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा की भाजपा सरकार एक ऐसी सरकार है जिसमें खिलाड़ियों के हित के लिए कई काम किए और जो खिलाड़ी जंतर-मंतर में बैठे हैं उनके साथ भी 12 घंटे तक बातचीत की। सरकार उनकी हर समस्या का हल करने के लिए सरकार तैयार है। खिलाड़ियों के साथ बैठक कर कमेटी का गठन किया गया है।