Follow Us:

बेटे के इलाज को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर मां, PGI चंडीगढ़ में चल रहा उपचार

|

मंडी: पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत बरधान के बोचिंग गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्ण के माता-पिता अपने बेटे के ईलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। कृष्ण सिंह पुत्र जगदीश चंद 1 जनवरी 2023 को एक हादसे में बूरी तरह से जल गया था। उसके बाद से ही कृष्ण लगातार उपचाराधीन है। कभी इसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया जाता है तो कभी जोगिंद्रनगर अस्पताल भेज दिया जाता है।

कृष्ण की माता रूमला देवी ने बताया कि अभी तक उनके बेटे के 5 आप्रेशन हो चुके हैं और दोनों हाथ काट दिए गए हैं। परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है और अभी तक उपचार के लिए 7 से 8 लाख रूपए खर्च कर चुका है। पीजीआई में डाक्टरों ने इन्हें बताया कि अभी उनके बेटे का उपचार काफी लंबा चलेगा और यदि हाथ लगाना होगा तो उसपर 9 लाख का खर्च आएगा। ऐसे में इस परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।