हिमाचल

सिस्सू के सेल्फी पॉइंट में भूस्खलन को लेकर बैठक आयोजित

लाहौल में हिमपात व वर्षा के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग पर सिस्सू सेल्फी पॉइंट में हो रहे भूस्खलन से मार्ग आए दिन अवरुद्ध होने के चलते लोगों की दिक्कतें भी बढ़ रही है। और इस मार्ग की बहाली में लगे सीमा सड़क संगठन बल को भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है और पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
गनीमत यह है कि इस स्थल पर सीमा सड़क संगठन की तैनात मशीनरी व पुलिस विभाग की मुस्तैदी के चलते कोई अनहोनी घटना घटित नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस स्थल पर बर्फ़ व पानी के रिसाब से सड़क मार्ग पर भूस्खलन व ज़मीन धंसने तथा नीचे से चंद्रा नदी के बढ़ते जल स्तर से भूमि कटाव होने से आए दिन समस्या उत्पन्न हो रही है।
आज जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों की सिस्सू में बैठक आयोजित की गई।जिस में भूस्खलन स्थल पर रोकथाम तथा वैकल्पिक मार्ग के सुधारीकरण और स्थाई समाधान को लेकर चर्चा की गई ।
उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंता सिविल नवीन कुमार तथा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से भूस्खलन स्थल का निरीक्षण किया।
संयुक्त निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि सिस्सू सेल्फी पॉइंट पर हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए सीमा सड़क संगठन की तकनीकी विंग के विशेषज्ञों की टीम जल्द ही दौरा करे गी और भूस्खलन की समस्या की रोकथाम व स्थाई समाधान को लेकर अपनी रॉय देंगे और जल्द ही सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि वैकल्पिक मार्ग तेलिंग के सुधारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया है कि इस मार्ग के सुधारीकरण को लेकर विशेष प्राथमिकता रखें और पानी के निकास के लिए नालियों की भी उचित व्यवस्था करें। ताकि मुख्य मार्ग के अवरुद्ध होने पर वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे और लोगों व पर्यटकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
इस दौरान स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त व मुख्य अभियंता को लगातार हो रहे भूधसाव से शुरथांग और केवग गांव के लिये उत्पन्न खतरे से भी अवगत करवाया तथा प्रशासन से तुरंत रेकी कर आवश्यक कदम उठाने की मांग उठाई।
उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उचित कदम उठाए जा रहें हैं और आए दिन इस मार्ग के अवरुद्ध होने की समस्या से भी जल्द निजात दिलवाई जाएगी।
Kritika

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

28 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

39 mins ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

11 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

12 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

14 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

15 hours ago