<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में एक बार फ़िर से मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 5 जिलों में मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घण्टों के दौरान भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 22 मई तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि व बर्फबारी के आसार है।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शिमला में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी और मध्य पर्वतीय 5 जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन से भी सतर्क रहने की अपील की है। पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम के ताज़ा बदलाव से तापमान में भी 5 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज़ की गई है।</p>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…