हिमाचल

मंत्री महेंद्र सिंह की फिसली जुबान, क्या भूल गए सेना का सबसे बड़ा सम्मान?

देशभर में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी जिलों में समारोह आयोजित किए गए। वहीं, बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे मंत्री महेंद्र सिंह की जुबान फिसल गई। अपने संबोधन के दौरान मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल योद्धा संजय कुमार को मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था। लेकिन मंत्री जी इस बात को भूल गए कि संजय कुमार अभी भी देश सेवा में जुटे हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इतना ही नहीं मंत्री ने देश के वीरों की गाथा सुनाते हुए बिलासपुर के वीर जवान संजय कुमार के सम्मान का नाम भी गलत बोल दिया। मंत्री ने मंच से कह दिया कि उन्हें मरणोपरांत परमजीत चक्र से नवाजा गया था।

बता दें कि मंत्री महेंद्र सिंह खुद एक सैनिक रह चुके हैं लेकिन हैरानी इस बाद की है कि उन्हें देश के तीन जीवित परमवीर चक्र विजेताओं के नाम तक याद नहीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मंत्री के इस बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है। सवाल ये है अगर मंत्री जी देश की सेवा करने वाले हिमाचल के जवानों को याद नहीं रख सकते तो फिर शहीदों के सम्मान को कैसे याद रखेंगे? अगर मंत्री जी को वाकई में परमवीर चक्र जैसे सम्मान की जानकारी नहीं है तो उन्हें खुद के मंत्री बनने पर भी सोचना चाहिए कि वो किस जिम्मेदार ओहदे पर बैठे हैं।

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

1 min ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

17 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

17 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

17 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

17 hours ago