Follow Us:

पुनर्जन्में रिंपोंचे की ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राम लाल मारकंडा, माता पिता को दी बधाई

|

तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मारकंडा ने बुधवार को ताबो और काजा का दौरा किया। ताबो बौद्ध मठ में गेशे की मृत्यु के बाद पुनर्जन्में रिंपोंचे की ताजपोशी की गई। इस कार्यक्रम में डॉ. राम लाल मारकंडा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ताबो मठ के गेशे की मृत्यु के बाद नए अवतारी रिंपोंचे लोसर गांव से संबध रखते हैं। इनके पिता लोबजंग और माता अनीता को मैं बधाई देता हूं कि उनके घर में अवतारी लामा ने जन्म लिया है। मैं आशा करता हूं कि बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार और जन कल्याण के लिए कार्य करें। 

इसके बाद कैबिनेट मंत्री काजा पहुंचे जहां उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पिछले दौरे के दौरान जो घोषणाएं की गई थी उन्हें आगामी छः महीनों के भीतर पूरा किया जाए। आगामी कुछ दिनों में फिर से स्पीति दौरे पर आऊंगा और विकास कार्य के बारे में निरीक्षण करूंगा। इसके साथ गांव गांव जाकर लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। मंत्री ने कहा कि मैं पिछले दो सालों से ग्यू गांव में नहीं गया था। गांव के युवक मिलने आए थे तभी मैं लोगों से मिलने गया और लोगों की शिकायतें सुनी।