Follow Us:

मंत्री का अग्निहोत्री पर पलटवार, कहा- उनका देखने का चश्मा अलग है क्या…

पी. चंद |

जयराम सरकार में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा। ऊना में उन्होंने कहा कि उनका देखने का चश्मा अलग है। जब गुड़िया कांड हुआ था तब उनके आरोपियों को पकड़ा नहीं गया था, उनके सबूत खत्म कर दिए गए थे। ऊना की घटना निंदनीय है और हम उसका विरोध करते हैं। पुलिस विभाग मामले की तहकीकात कर रहा है उसकी तह तक जाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने 72 घण्टे के अंदर से गुनहगार को पकड़ लिया है। मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। याद रहे कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर बेटियों की सुरक्षा में नाकाम रहने के जमकर आरोप जड़े थे। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय कोटखाई में हुए गुड़िया प्रकरण पर सवार होकर भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता में पाई थी, लेकिन भाजपा के सत्ता काल में न जाने कितनी गुड़िया दुराचारियों की भेंट चढ़ चुकी हैं।

दुर्घटना में घायलों को दी मदद

वहीं बीते कल घालु वाल में श्रद्धालुओं से पलटे टैंपो में एक बेटी की मृत्यु हुई है उस पर भी मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दुख जाहिर किया। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी यात्री मेरी ही विधानसभा से सम्बन्ध रखते थे। दुर्घटना में घायलों का हॉस्पिटल में जाकर उनका हाल-चाल पूछ कर आया हूं और प्रशासन से जिसकी जितनी-जितनी डिसेबिलिटी थी प्रशासन ने उनकी मदद की है।