ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर रविवार को गांव गलोड़ खास में शहीद रोहिन कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद रोहिन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और रोहिन के परिजनों को ढांढस बंधाया।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि रोहिन कुमार ने अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश उनके इस शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखेगा। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सेना की ओर से मिलने वाली राहत के अलावा प्रदेश सरकार भी शहीद रोहिन कुमार के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश सरकार ने हमेशा शहीदों को उच्च सम्मान दिया है और शहीदों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की है। इस दौरान वीरेंद्र कंवर के साथ पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा भी मौजूद थे ।

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…