Follow Us:

भोरंज से लापता नाबालिग युवती जम्मू में मिली

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल भोंरज के लदरौर दशमल क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग लड़की जम्मू-कश्मीर से बरामद हुई है। भोरंज पुलिस ने जम्मू के राजौरी जिला के दाली गांव से लड़की को बरामद किया है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लोकेशन मिली और लड़की का पता लगाया गया। जानकारी के मुताबिक, भोरंज में बांस काटने का काम करने वाला व्यक्ति लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने साथ में व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया और पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि एसआई भगत राम चौधरी ने की है।

गौरतलब है कि 17 नवंबर को स्कूल जाते समय छात्रा गायब हुई थी। शाम को जब वे घर नहीं लौटी थी तो परिजनों ने रिश्तेदारी में हर जगह ढूंढा। आखिर में छात्रा नहीं मिली तो भोरंज थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई जिसमें भोरंज पूलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और लड़की को ढूंढा गया।