-
80% निर्माण कार्य पूरा, 6-7 महीने में जनता को समर्पित किया जाएगा
-
निर्माण कार्य के लिए 3.50 करोड़ की ग्रांट और 40 लाख का अतिरिक्त बजट जारी
Vallabh College Mandi: सदर विधायक अनिल शर्मा ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भवन का 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और आगामी 6-7 महीनों में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विधायक ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य के लिए 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई है, साथ ही 40 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट भी जारी किया गया है। अब निर्माण कार्य के लिए पूरी धनराशि उपलब्ध हो गई है, जिससे परियोजना के समय पर पूरा होने की संभावना और बढ़ गई है।
उन्होंने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए और ठेकेदार को जल्द से जल्द काम निपटाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।



