Categories: हिमाचल

मोदी सरकार ने देश के साथ की वादाख़िलाफ़ी, 56 इंच का सीना सिकुड़ा: AHP

<p>विश्व हिन्दू परिषद से अलग होकर बने अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद संगठन (AHP) ने 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी के विरोध में काम करने का ऐलान किया है। AHP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज़ कुमार ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि जिन वायदों के साथ केन्द्र में एनडीए सरकार सत्ता में आई उसको पीछे छोड़कर मुद्दों से भटक गई है।&nbsp;मनोज ने कहा कि आज 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है।</p>

<p>परिषद 15 सूत्रीय मांग के साथ देश भर में आंदोलन खड़ा करेगी। जिसमें काशी विश्वविद्यालय, मथुरा और अयोध्या तीनो को हिन्दुओ को सौंपने के लिए संसद में कानून बने। गोवंश हत्या बंदी पर राष्ट्रीय कानून बने, जेएंडके में धारा 370 और 35 ए को हटाए जाने और कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास, बांग्लादेशी रोहंगिया मुश्लिम को देश से बाहर भेजना और किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू करने सहित बेरोजगार युवाओं की मांगे शामिल हैं।</p>

<p>देश मे न किसानों का सम्मान बचा है न जवानों का, किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है, सीमा पर जवान मर रहा है। बेरोजगारों को पकौड़े बेचने के नाम पर ठगा जा रहा है। राम मन्दिर बनाने के लिए भेजा था लेकिन मुस्लिम महिलाओं के वकील बनकर रह गए हैं। हिन्दुओं के साथ वादाखिलाफी की है। इसके विरोध में 21 अक्टूबर को आयोध्या कूच करेंगें। जिसमें हिमाचल से भी 500 से अधिक लोग जाएंगे। &quot;मंदिर बनाओ या सत्ता से जाओ&quot; के नारे के साथ देश भर में जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

7 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago