Follow Us:

‘मोदी का संकल्प पत्र विकसित भारत संकल्प की दिशा में एक मजबूत प्रयास’

desk |

मोदी का संकल्प पत्र विकसित भारत संकल्प की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। यह शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में आयोजित एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि मोदी के एक दशक के ऐतिहासिक और सुनहरे कार्यकाल में एक से एक कई छोटे बड़े ऐसे निर्णय हुए हैं जिससे भारत का आत्म सम्मान और आत्म विश्वास पड़ा है। आज धारा 370 को समाप्त हुए देश की जनता में देखा है.

नारी शक्ति अधिनियम में 33% आरक्षण को भी देश की संसद में पारित हुए हमने देखा है। यही नहीं 500 वर्षों का कड़ा संघर्ष अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि पर मंदिर बने उसको भी देश और दुनिया ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलाल को विराजमान होते हुए देखा है।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण क्षेत्र की दिशा में 80 करोड लोगों को 2029 तक मुफ्त राशन देने का निर्णय करना और 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से निकलना यह भी एक गरीबों के प्रति सच्ची वचनबद्धता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस चुनाव में संकल्प पत्र के द्वारा सुझावों के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 15 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए, चार लाख नमो ऐप के माध्यम से और 10 लाख वीडियो द्वारा संदेश प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि इस संकल्प के दृष्टिगत विकसित भारत की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य करने का संकल्प लिया, जिसमें मुफ्त राशन योजना को 5 साल तक बढ़ाना जन औषधि को सभी केंद्रों में 80% दवाइयां को सस्ता रखना, आयुष्मान भारत में 70 साल से ऊपर की आयु वाले सभी बुजुर्गों को सम्मिलित करना।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त संकल्प पत्र में यह भी निश्चित किया है कि पिछले कार्यकाल में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं, अब ओर 3 करोड़ अधिक घर बनाने का संकल्प लिया है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घर-घर सिलेंडर पहुंचाया है। अब पाइप के माध्यम से घर-घर गैस पहुंच जाएंगे और गरीबों को मुफ्त गैस प्रदान करेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि करोड़ों लोगों के बिजली के बिल जीरो करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत किया जाएगा। जिसमें बिजली मुफ्त में मिलेगी और इनकम भी प्राप्त होगी।
‌उन्होंने कहा की मुद्रा योजना के दायरे को बढ़ाया जाएगा।

कपूर ने कहा कि इससे पहले 10 लाख महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ जोड़ा गया है, अब उनको आईटी शिक्षा, टूरिज्म और रिटेल के शिक्षा देंगे। यही नहीं एक करोड़ लखपति दीदी बना दी गई है और तीन करोड़ लखपति दीदी और बनाएंगे अब ड्रोन दीदीयों को भी तैयार किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में 700 एकलव्य स्कूलों को खोलने का लक्ष्य लिया गया है।

टूरिज्म की दृष्टि से ट्राइबल परिवारों के लिए होमस्टे बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। यातायात माल की दृष्टि से चाहे हाईवे, रेलवे, एयरवे और वॉटरवे का कार्य भी आधुनिक रूप से जारी रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय युद्ध की स्थिति में भारत को सुरक्षा की दृष्टि से पहले भी वापस सुरक्षित लाया है और भविष्य में जब इस प्रकार की स्थितियों का निर्माण होगा तो भारत फिर उसी आधार पर अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा की चिंता करेगा।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान से ज्ञान यान तक की यात्रा, जी-20 से ओलंपिक तक का सफर यह भी मोदी की उपलब्धियां में से एक है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन एक सबसे महत्वपूर्ण संकल्प है इससे न केवल देश के करोड़ों रुपए की बचत होगी बल्कि विकास की दृष्टि से भी इसमें और बल मिलेगा और यह आने वाले मजबूत भारत की एक बुनियाद होगी।

उन्होंने अंत में कहा कि यह संकल्प पत्र रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर आधारित संकल्प पत्र आने वाले दिनों में देश की जनता को विकास की दृष्टि से आगे ले जाने का एक मजबूत आधार है।