शिमला: मोहम्मद रफीक ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मोहम्मद रफीक इससे पहले मध्यप्रदेश हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



