Follow Us:

अगले 3 दिन बारिश ना होने का अनुमान, लेकिन ठंड की दस्तक !

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, निचले, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय भागों में 16 तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.1, कल्पा में 5.5, सोलन में 11.5, डलहौजी में 13.2 और शिमला में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.6, बिलासपुर में 34.1, सुंदरनगर में 33.5, हमीरपुर में 33.0, कांगड़ा में 32.0, सोलन में 31.0, भुंतर में 30.9, चंबा में 30.7, नाहन में 29.8, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 25.0, कल्पा में 20.7, केलांग में 19.5 और डलहौजी में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।