Follow Us:

प्रदेश के कई जिलों में मानसून की दस्तक, शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को मानसून शिमला, सिरमौर, किन्नौर और सोलन के पूर्वी क्षेत्रों में पहुंच गया है। आगामी एक से दो दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चार से सात जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दो और तीन जुलाई को भी कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। शिमला में मंगलवार सुबह से मौसम खराब बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले पांच से सात जुलाई तक मानसून पहुंचने की उम्‍मीद थी, लेकिन एकाएक मानसून ने रफ़तार पकड़ी और प्रदेश का रुख कर लिया है। अब प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार हैं।