Categories: हिमाचल

अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएः CM

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को लेकर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोग लोकार्पण समारोह को लाइव देख सकें। उनहोंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस ऐतिहासिक समारोह के लिए प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन और फेस मास्क का उपयोग करते हुए अधिकतम 200 लोग ही उपस्थित हों। इस उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के अभिभाषण को देखने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अयोध्या के बाद प्रधानमंत्री का यह तीसरा सार्वजनिक समारोह है, जो राष्ट्र के लिए इस टनल के महत्त्व और प्रदेश के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री की उदारता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शानदार हो सकता था, लेकिन कोरोना महामारी ने हमें सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए मजबूर किया है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री का स्वागत और इस आयोजन के लिए अपना कीमती समय देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आभार व्यक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 3 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे अटल टनल का लोकार्पण, दोपहर 12 बजे जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू और दोपहर 1:15 बजे सोलंग में जनसभा को संबोधित करेंगे।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

52 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

1 hour ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

12 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

12 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

15 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

16 hours ago