Follow Us:

देश हित में नहीं मोटर वाहन नियम 2017, निजी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: परिवहन महासंघ

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सार्वजनिक और निज़ी सड़क परिवहन कामगार एवं हिस्सेदारी का सयुंक्त अधिवेशन कालीबाड़ी हाल में आयोजित किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा लाए जा रहे मोटर वाहन नियम 2017 को देश विरोधी करार दिया गया। अधिवेशन में 9 मज़दूर यूनियन ने भाग लिया।

परिवहन कर्मचारी महासंघ के संयोजक उमेश शर्मा ने बताया केन्द्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नियम में कई खामियां है। इसमें जो परमिट देने का प्रावधान रखा गया है उससे सारी ट्रासपोर्ट व्यव्यस्था बड़े निज़ी हाथों में चली जाएगी और छोटा मोटा काम कर रहे ट्रांसपोर्टर खत्म हो जाएंगे।

इसके अलावा भी इस नियम में जुर्माने की फीस भारी भरकम रखी गई है। जो कि भारत की सड़कों की दशा को देखते हुए उचित नहीं है। इस नियम का सभी मज़दूर संघ यूनियन विरोध करेगी।