आज सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा ने संतान दात्री सिमसा माता के दरबार में माथा टेका औऱ पूजा अर्चना की सांसद ने कहा कि संतान दात्री कुलदेवी मां शारदा के चरणों में नमन करने का उन्हें आज सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज नवरात्रों के पावन अवसर पर यहां पहुंचा हूं और कोरोना महामारी के चलते जो व्यवस्था यहां करनी चाहिए थी वो मंदिर कमेटी ने की। इसके लिए उन्होने मंदिर कमेटी सिमस औऱ प्रधान ग्राम पंचायत सिमस का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि नवरात्रों के अवसर पर जो श्रद्धा और सुकून मां के चरणों में मिलता है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता कुलदेवी माता सिमसा कि अपने भक्तों पर अपार कृपा रहती है निसंतान दंपतियों को माता सिमसा संतान सुख देती है। हिमाचल कमेटी के माननीय अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी धन्यवाद किया। जो अच्छी व्यवस्था नवरात्रि के अवसर पर बनाई है उस व्यवस्था का हम सब पालन करेंगे उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करें और उचित दूरी बनाए रखें।
.jpeg)



