Follow Us:

मुकेश शर्मा जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन नियुक्त


गवर्नमेंट नॉमिनी (नॉन-ऑफिशियल) के तौर पर नियुक्ति
राज्यपाल ने आदेश जारी कर दी मंजूरी


 हिमाचल प्रदेश सरकार ने सहकारिता विभाग की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए मुकेश शर्मा पुत्र स्व. तारा दत्त शर्मा को जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में गवर्नमेंट नॉमिनी (नॉन-ऑफिशियल) भी बनाया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा सार्वजनिक हित में तत्काल प्रभाव से की गई है।

सहकारिता विभाग की ओर से सचिव सी. पॉलराजु ने यह अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार, मुकेश शर्मा की यह नियुक्ति H.P. Cooperative Societies Act, 1968 की धारा 35 तथा धारा 34 (2-AA) के तहत की गई है।

गौरतलब है कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों, जिनमें राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़, डिप्टी कमिश्नर सोलन और बैंक के महाप्रबंधक शामिल हैं, को आदेश की प्रतियां भेज दी गई हैं।

सरकार का मानना है कि इस नियुक्ति से बैंकिंग सेवाओं को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी तथा सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। मुकेश स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एवं सोलन के विधायक धनी राम शांडिल के काफी करीबी हैं।