Categories: हिमाचल

स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में मील का पत्थर है मुख्यमंत्री निरोग योजना: परमार

स्वास्थय मंत्री विपिन परमार ने गुरूवार को कहा कि मुख्यमंत्री निरोग योजना स्वास्थय देखभाल की निरन्तरता की दिशा में एक मील का पत्थर है। पूरे देश में 0-18 वर्ष के आयु वर्ग की वार्षिक स्वास्थ्य जांच के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है और 30 वर्ष से उपर के आयु वर्ग की वार्षिक जांच के लिए NCD प्रोग्राम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वर्ष में एक बार BP ,शुगर तथा अन्य असंक्रामक रोगों की जांच की जाती है I

उन्होंने कहा कि ये एक सोचने का विषय है कि 18-30 वर्ष आयु वर्ग की वार्षिक जांच के लिए कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था जबकि असंक्रामक रोगों के मुख्य कारक जैसे कि तम्बाकू, शराब, अस्वस्थ खान-पान / बाहर का खाना और कम शारीरिक श्रम इसी आयु वर्ग में सबसे जयादा देखा जाता है I

इस समस्या से निपटने के लिए माननीय मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण 2018-19 में 18-30 वर्ष के आयु वर्ग की भी वार्षिक जांच करके उनमे जोखिम कारकों का पता करने और उनमे किसी बीमारी के आरंभिक लक्षणों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री निरोग योजना की घोषणा की और इस योजना को नवम्बर 2018 को अधिसूचित किया गया।

परमार ने कहा कि इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है और इस योजना का आंकलन इस बात से किया जा सकता है की पिछले 9 महीनों में इस योजना में 10 लाख से जयादा लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। जिसमें 18-30 आयु वर्ग के 1.68 लाख लोग भी शामिल हैं।

यह योजना पूरे देश में इस तरह का पहला प्रयास है जिसमें पूरी जनसंख्या के जोखिम कारकों, बीमारीओं का प्रदेश स्तर से लेकर गांव-गांव तक की जानकारी E – Health Card  के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थय कार्यकर्ताओं द्वारा जुटाई जा रही है।  इस योजना से 15 जोखिम कारकों और 10 गंभीर बीमारीओं का एकीकृत रूप से पता लगाया जा रहा है। जिसका लाभ पूरे प्रदेश में गांव-गांव तक अस्क्रामक रोगों जैसे की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसे भयानक रोगों के निदान और उपचार में मिल रहा है। इस योजना के अनतेरगत वर्ष 2019-20  में 20 लाख लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है और 2022 तक पूरे प्रदेश के सभी लोगों को पंजीकृत करने का लक्ष्य है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

44 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago