Follow Us:

धर्मशाला-मैक्लोडगंज में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने कसा शिकंजा, काम रोकने के आदेश

मृत्युंजय पुरी |

नगर निगम धर्मशाला मैक्लोडगंज और धर्मशाला में बन रही अवैध बहुमंजिला इमारतों पर अब शिकंजा करने जा रहा है। नगर निगम ने अवैध इमारतों को नोटिस जारी कर काम रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, नगर निगम की बैठक में इन अवैध इमारतों को गिराने का फैसला भी लिया जा सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए धर्मशाला नगर निगम के अध्यक्ष देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मैक्लोडगंज में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर उनके पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने इन अवैध बहुमंजिला इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी कर काम रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बैठक में इन इमारतों को गिराने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।