Follow Us:

5 करोड़ की लागत से ऊना में बनेगा मुर्रा भैंसों का फार्म

डेस्क |

प्रदेश के डेरी उद्योग को बड़ावा देने के लिए हिमाचल सरकार केंद्र की मदद से उना में 5 करोड़ रुपये की लागत से भैंस प्रजनन फार्म बनाएगी। इस फार्म में मुर्रा नस्ल की भैंसों का प्रजनन किया जाएगा।

पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जानकारी दी कि उच्च श्रेणी और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता वाली मुर्रा किस्म की भैंसों की प्रदेश में सबसे ज्यादा मांग है इसलिए 506.45 लाख की लागत से हिमाचल प्रदेश पशुधन और पोल्ट्री विकास बोर्ड, बुरनाह, ऊना में प्रजनन फार्म बनाया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने बताया की इस योजना का लक्ष्य ज्यादा दुध देने वाले बछडे तैयार करना होगा। प्रदेश में 6,46,565 भैंसे हैं जिसमें से 3,59,979 मुर्रा नस्ल के हैं। राज्य में 55 फीसदी भैंसे इस नस्ल की हैं।

योजना के अंतर्गत पहले फेज में 75 लाख की लागत सें नया शेड बनाया जाएगा जिसमें 50 भैंसों को रखने की जगह होगी। इन में 30 वयस्क और 20 बछड़े सरकार द्वारा चलाये जाए रहे प्रजनन फार्मों से खरीदे जाएंगे। सरकार उच्च किस्म के वीर्य को किसानों को मुहैया करवाएगी। अधिशेष वीर्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उतर प्रदेश की सरकारों की दिया जाएगा।

भैंसों के लिए चारा भी फार्म में ही तैयार किया जाएगा ताकि सरकार को कम से कम खर्चा करना पड़े। इसके लिए 15 लाख रुपये के खर्च किय जाएंगे। गोबर को भी खाद में तैयार कर चारे की फसले उगाने में उपयोग किया जाएगा।