Categories: हिमाचल

चंबा बस हादसे पर नड्डा ने जताया शोक, घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

<p>भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा स्थानीय प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद में तत्परता से जुटे हैं। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।</p>

<p>बता दें कि जिला चंबा के चुराह में पड़ते बोंदेडी तीसा मार्ग पर बुधवार सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायलों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।</p>

<p>बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 18 लोग सवार बताए गए हैं। दुर्घटना में घायल लोगों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 mins ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

16 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

15 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago