हिमाचल

नगरोटा बगवां के राहुल ने योग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके नगरोटा बगवां के कलेड़ गांव निवासी राहुल को उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सम्मानित किया। राहुल कुमार उष्टासन योग में 44 मिनट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभर में खिताब जीते हैं। इनका नाम योगा वर्ल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। एशिया एक्सीलेंस आवार्ड के साथ-साथ शाने-ए-इंडिया आवार्ड-2022 से भी नवाजा गया है। इसके साथ नृत्य कला में भी राहुल ने कई पुरस्कार जीते हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने वर्तमान सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चे योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं ताकि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकें और नशे से भी दूर रहे सकें। प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं ताकि यह प्रतिभाएं देश भर में हिमाचल का नाम रोशन कर सकें।

Samachar First

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

27 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

31 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago