Follow Us:

नाहन: ISRO ने सम्मान से नवाजे डॉ जगदीश चंद, देश के 85 समन्वयकों में हुए शामिल

पी. चंद |

पीजी कालेज नाहन में जियोग्राफी विषय के सहायक प्रोफेसर डा. जगदीश चंद को इसरो ने विशेष कार्यों के लिए समान से नवाजा है। डा. जगदीश को देहरादून में आयोजित भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (ISRO) के एक शैक्षणिक मीट के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर यह सम्मान दिया गया।

बता दें कि भारत में 900 संस्थानों में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नाहन कालेज में डॉ. जगदीश चंद इसरो के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के समन्वयक हैं। देहरादून में हुए समारोह के दौरान डा. जगदीश चंद भी दूरस्थ शिक्षा में उनके सराहनीय प्रयासों के लिए देश के 85 समन्वयकों में शामिल हुए। इसरो के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए डॉ. जगदीश चंद ने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और जापान अंतरिक्ष संगठन (जाक्सा) के सेमिनार में भी भाग लिया था, जो सिरमौर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

डा. जगदीश चंद ने बताया कि सत्र 2018 में महाविद्यालय में इसरो के 12 कार्यक्रम करवाए गए, जिसमें 208 शिक्षक और विद्यार्थियों ने भाग लिया। डा. जगदीश चंद का कहना है कि इसरो द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक हैं, जो हमारे पृथ्वी पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं उनके प्रभावों से अवगत कराते हैं और नाहन महाविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी करवाया जाएगा।