Categories: हिमाचल

नाहन: कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा

हाईकोर्ट के अवमानना नोटिस के बाद वीरवार को नाहन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद ने अवैध कब्जों को हटाया। पहले चरण में आज हल्के अवैध कब्जों को जेसीबी और मजदूरों की सहायता से हटाया गया। अवैध कब्जों को हटाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। बता दें कि इस कार्रवाई को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए डीसी सिरमौर ललित जैन द्वारा शहर में एक दिन के लिए एहतियात के तौर पर धारा-144 भी लगाई गई।

सबसे पहले मत्स्य विभाग के समीप अवैध कब्जे को हटाया गया। यहां नगर परिषद की भूमि पर गौशाला का निर्माण किया गया था। गायों को पेड़ों से बांधा गया। इसके बाद नगर परिषद के मजदूरों ने नप की भूमि में बनाए डंगे को ढहा दिया। इसके बाद टीम ने बगीची, वेटनरी अस्पताल के समीप, हाथी की कब्र, डीआईसी कार्यालय के समीप विभिन्न कब्जाधारियों के कब्जे हटाए। यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रहेगी। पहले चरण में आज कुल 21 अवैध कब्जों को हटाए जाने का अभियान जारी है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने 14 जून को अवैध कब्जों को लेकर डीसी सिरमौर, एसडीएम और नगर परिषद को अवमानना नोटिस जारी किए थे। इसके तुरंत बाद ही नगर परिषद ने शहर में निशानदेही का अभियान तेज कर दिया था। तत्पश्चात आज अवैध कब्जाधारकों पर नगर परिषद की कार्रवाई जारी है। उधर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आज अवैध कब्जाधारकों पर कार्रवाई की जा रही है। आज के दिन कुल 21 अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरा अभियान शांतिपूर्वक चला हुआ है। लंबित मामलों में भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

1 hour ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago