Follow Us:

नालागढ़: एक नामी जूता उद्योग कर रही पलायन की तैयारी, 40 से ज्यादा मजदूर होंगे बेरोजगार

पी. चंद |

नालागढ़ का एक नामी जूता उद्योग पलायन की तैयारी कर रहा है। जिसमें 40 से ज्यादा मजदूर बेरोजगार होने की कगार पर पहुंच गए हैं। मजदूरों को 3 महीने का नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस में लिखा गया है कंपनी घाटे में चल रही है। इसलिए मजदूर अपने लिए नई नौकरी ढूंढ लें। इसके बाद मजदूरों में खासा रोष देखा जा रहा है।

अब सवाल उठ रहे है कि यदि कंपनी घाटे में चल रही है तो गोदाम में पड़े हुए करोड़ों के तैयार माल का क्या होगा। साथ में प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे टैक्स में छूट के फायदे के बावजूद कंपनी भागने की फिराक में क्यों है?