सड़क पक्की ना होने की बात को लेकर लोगों ने गुस्से में आकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यह मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सुल्तानपुर वार्ड का है। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे धरना कर दिया गया जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लबी कतारें लग गई।

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर चंबा प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। ये जाम भरमौर-पठानकोट हाईवे पर शीतला ब्रिज के पास लगाया गया है।

वार्ड के पार्षद करतार ठाकुर के नेतृत्व में लोगों ने सड़क जाम कर दी। वहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि हर रोज सड़क से उड़ने वाली धूल से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। कई दफा नेशनल हाईवे प्रबंधन को इस बात के लिए अवगत भी करवाया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क पक्की नहीं होती वे मार्ग बहाल होने नहीं देंगे।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…