Follow Us:

काजा में 16 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप, CM करेंगे शुभारंभ

पी.चंद |

9 वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ 16 जनवरी 2022 को होने जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 20 जनवरी तक चलेगी। एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरइस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। केबिनट मंत्री डा राम लाल मारकंडा इस कार्यक्रम में बतौर विश्ष्ठि अतिथि मौजूद रहेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से विधिवत रूप में कार्यक्रम शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लदाख और लद्दाख की टीमें शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। लाहुल स्पिति के काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाऐंगे। इसमें डांस ऑन आइस हॉकी, रावमापा काजा की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, आइस हॉकी मैच, एक आईस हॉकी मैच पुरूष और महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा आर्मी बैंड की ओर से विशेष प्रस्तुति पेश की जाएगी।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ नेशनल आइस हॉकी डिव्लेपमेंट कैंप का समापन 15 जनवरी को हुआ है। इस कैंप में कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। स्पिति जैसे क्षेत्र में आईस हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होना भविष्य के लिए काफी कारगर साबित होंगी। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार खेलों को स्पिति में बढ़ाया जा रहा है।